मधुपुर में हिंदुओं पर प्रताड़ना का आरोप, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रशासन को घेरा

KK Sagar
2 Min Read

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार और देवघर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित उत्पीड़न को लेकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने लिखा, “मधुपुर विधानसभा के मदनकट्टा, बसकुप्पी, मरगोमुंडा में पिछले चार दिनों से सोची-समझी साज़िश के तहत हिंदू मंदिर और हिंदुओं को प्रताड़ित कर, डरा-धमकाकर भगाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। देवघर प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।”

सांसद दुबे ने अपने बयान में कहा कि भाजपा भले ही विधानसभा चुनाव हारी हो, लेकिन वह कमजोर नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “शनिवार को मैं इन सभी स्थानों का दौरा करूंगा। भाजपा सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता के हितों और विकास के लिए संघर्ष करती है। जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, हिंदू हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। हिंदुओं के खिलाफ साजिश रचने वालों को चेतावनी है कि उन्हें मेरी लाश के ऊपर से गुजरना होगा।”

दुबे के इस बयान के बाद झारखंड की सियासत गरमा की उम्मीद से इंकार नहीं किया जा सकता है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा झारखंड की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....