राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान मनोरंजन नाथ को सम्मानित करने पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। पूर्व विधायक एवं झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी, भाजपा नेता विकास सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा व अन्य वरीय भाजपा नेताओं ने टाटा रेलवे स्टेशन में वीर सपूत मनोरंजन नाथ को पगड़ी,अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। वीर सपूत मनोरंजन नाथ मूलतः बहरागोड़ा के रहने वाले हैं और जमशेदपुर में पले बढ़े हैं। सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल पद में कार्यरत रहते हुए पुलवामा में आतंकवादी हमले के दौरान उन्हें एक स्पेशल सर्च का जिम्मा सौंपा गया था। सर्च के दौरान आतंकवादियों से आमने सामने की लड़ाई में अपनी जान की परवाह ना करते हुए उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उनकी यह वीरता को देखते हुए शौर्य दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, अनमोल वर्मा,विमलेश उपाध्याय,पप्पू सिंह युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष बिट्टू शाह,संजय ओझा,संजय तिवारी तथा अन्य उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *