डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाते हुए डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी के भीतर नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूर्व सांसद और कद्दावर नेता
रविंद्र कुमार राय, जो पहले सांसद रह चुके हैं, को झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नेता माना जाता है। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि और अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। हाल ही में, उनके जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) में जाने की अफवाह भी उड़ी थी, लेकिन अब उनकी बीजेपी में वापसी पार्टी की रणनीति को और मजबूती प्रदान करती है।
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष रूप संभाल चुके है कमान
रविंद्र राय पहले भी झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। जब बाबूलाल मरांडी ने पार्टी छोड़कर नई पार्टी बनाई थी, तब भी उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने बीजेपी में वापसी की, जो उनके समर्पण और पार्टी के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।
उनकी नई भूमिका में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे पार्टी को विधानसभा चुनाव में किस प्रकार से आगे बढ़ाते हैं और झारखंड में बीजेपी की स्थिति को मजबूत करने में कैसे मदद करते हैं।
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।