हेमंत सरकार की मंईयां योजना को टक्कर देगी भाजपा की गोगो दीदी योजना, मां-बेटी को मिलेगा सम्मान

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घोषणा की है कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो वे गोगो दीदी योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म के साथ ही मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि दी जाएगी। हालांकि, इस सम्मान राशि की सटीक घोषणा अभी नहीं की गई है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में दी जाएगी, जो जल्द ही जारी होगा। भाजपा इस योजना के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को चुनौती देने की योजना बना रही है।

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरेंगे फार्म

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को जानकारी दी कि सितंबर महीने से भाजपा कार्यकर्ता राज्य के विभिन्न घरों में जाकर इस योजना के फार्म भरवाकर संबंधित कार्यालय में जमा करेंगे। भाजपा इस योजना के माध्यम से महिलाओं के कल्याण के साथ-साथ राजनीतिक लाभ उठाने की तैयारी में है।

फूलो झानो योजना से महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का लक्ष्य

हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि फूलो झानो योजना भी महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों योजनाओं समेत कुल सात नई योजनाओं की जल्द घोषणा करेंगे, जिनका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना होगा।

भाजपा का संकल्प पत्र जल्द होगा जारी

हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा कि भाजपा इसी महीने अपना संकल्प पत्र जारी करेगी, जिसमें सभी योजनाओं को स्पष्टता से रखा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार भी राज्य सरकार को वित्तीय अंशदान देगी। भाजपा गोगो दीदी योजना के जरिए हेमंत सोरेन की मंईयां योजना को कड़ी टक्कर देने और मां-बेटी दोनों को लाभ देकर बड़ी राजनीतिक चाल चलने की तैयारी में है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views