आम बागान से निकला बीजेपी का जन आक्रोश मार्च, डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना

0
58

जमशेदपुर : बीजेपी ने हेमंत सरकार के खिलाफ शुक्रवार को आम बागान मैदान से जन आक्रोश मार्च निकाला। यह रैली आम बगान मैदान से समाहरणालय परिसर पहुंची, जहां धरना दिया गया। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,पूर्व केंद्रीय मंत्री और हजारीबाग के सांसद जयंत सिंहा, जमशेदपुर सांंसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश भाजपा मंत्री और जिला प्रभारी सुबोध कुमार गुडडू सहित जमशेदपुर महानगर भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस दौरान सभी राज्‍य सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ गांव, शहर, मजदूर और उद्योगपति भी आक्रोशित हैं। भ्रष्टाचार व राज्य में एक ही परिवार के शासन को खत्म करने का समय आ गया है। यह आतंक के राज का अंतिम दिन है। यहां बिचौलिया और कट मनी के कारण राज्य की जनता त्रस्त है। जनता की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है।आदिवासियों का नरसंहार हो रहा है। उग्रवाद फिर से पनप रहा है। नन्ही बच्ची हैवानियत का शिकार हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here