पुण्यतिथि पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने किया नमन

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि मनायी गयी। इस अवसर पर मऊभंडार स्थित बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने कहा कि हम सभी को भगवान बिरसा मुंडा द्वारा बताये मार्ग का अनुशरण करने की जरूरत है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड सहित पूरे देश के लिए महान प्रेरणा स्रोत थे। उनका अदम्य साहस हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने महाजनी प्रथा के विरुद्ध जबरदस्त उलगुलान किया और झारखंड वासियों में गुलामी के विरुद्ध राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य किया।भगवान बिरसा मुंडा के संकल्प को पूरा करना ही आज उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *