मिरर मीडिया : पीडीएस की गेहूँ चावल की धड़ल्ले से हो रही कालाबाजारी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बाबत आज सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एमओ समेत अन्य पीडीएस से जुड़े अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में लगातार हो रही पीडीएस की चावल गेहूँ की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है जबकि जिला प्रशासन की पूर्ण भागीदारी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। बिना संलिप्तता के का गरीबो के अनाज की कालाबाजारी नहीं हो सकती और इस कार्य मे मुख्य भूमिका एमओ का है।
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय जनतादल के पूर्व कार्यकारणी अध्यक्ष चन्द्रदेव यादव ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से एमओ की मिलीभगत से गरीबो के अनाज की कालाबाजारी हो रही उसे रोका जाए। उन्होंने कहा कि गोदाम से गाड़ी में भर-भर अनाज निकलती है लेकिन उसकी जांच करने वाला कोई नही है।
जिस पीडीएस दुकान में 20 बोरा अनाज देना वहां 30 से 40 बोरा अनाज गिर जाता लेकिन जांच नही होती है। एमओ से लेकर गोदाम संचालक दुकानदार सभी की मिलीभगत से गरीबो का अनाज का गोरख धंधा किया जा रहा है लेकिन जांच नही होती। आए दिन लोकल थाना में अनाज पकड़े जाते है पर कार्यवाही के नाम पर जीरो होती है। गरीब अनाज के लिए भटकते रहते हैं उनको अनाज नही मिलता।