मिरर मीडिया : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LOC के कुष्णाघाटी सेक्टर में भारतीय सेना के जवान द्वारा नियमित गश्त के दौरान माइन ब्लास्ट हो गया है, जिसमें भारतीय सेना के तीन जवाब घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की, इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

