जमुई – एक-एक वोटर तक पहुंचने की तैयारी: जमुई में बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जोड़ेंगे पात्र मतदाता

KK Sagar
1 Min Read

जमुई। जिले के सभी प्रखंडों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत किया गया, जिसकी अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी नवीन भा.प्र.से. के निर्देश के आलोक में जमुई जिला अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में संपन्न कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को एसआईआर (Summary Intensive Revision) के अंतर्गत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक की निर्धारित अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर पूर्व से भरे गए ईआर फॉर्म (Electoral Roll Form) और आवश्यक दस्तावेजों को एकत्र करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Advertisement

इसके अलावा चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और सभी नवीनतम प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जा सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....