जमशेदपुर : सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर का आयोजन आजाद मैरिज हॉल में किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप में 55 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीएस डॉ. एके लाल, विशिष्ट अतिथि आइएमए के अध्यक्ष डॉ. जीसी मांझी मौजूद थे. डॉ. एके लाल ने सामाजिक कार्य की सराहना की।मौके पर श्रवण कुमार दास, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर संदीप, डॉक्टर जहांजेब खान, डॉक्टर इस्तेमाऊल, एसआई नफीस अहमद, मास्टर खुर्शीद खान, आजादनगर वेलफेयर सोसाइटी के काशिफ खान, अंसार हुसैन, सैयद तारीख,खालिद इकबाल, मंजर हाशमी, हाजी जमील असगर, राजी नौशाद, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेस्डर मुख्तार आलम खान, ट्रस्ट के प्रोफेसर लाइक उर रहमान चौधरी, अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी,सचिव मोइनुद्दीन अंसारी, मोहम्मद यूसुफ, सैयद हाफिजुद्दीन, मकदूम आलम, रिजवान अली, जववादुल हसन मोहम्मद आरिफ, हुजैफा खान, ताहिर हुसैन आदि मौजूद थे।
जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर का आयोजन, सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट कैंप में 55 यूनिट रक्त संग्रह
Leave a comment

