पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अटल बिहारी वाजपेयी के 99 वीं जयंती को समर्पित करते हुए पार्टी नेताओं ने सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में गोलमुरी अंतर्गत केबल वेलफेयर क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित रक्तदाताओं ने शिरकत किया। इस दौरान कुल 497 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी शामिल हुए और रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने रक्तदान के पुनीत आयोजन के उद्देश्य को सराहा। इससे पहले वाजपेयी के छवि पर चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त किया। उन्होंने कहा अलग झारखंड राज्य की सौगात दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल की देन है। कहा कि जिस सपने से अटल बिहारी ने इस राज्य का निर्माण किया। उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने में जुटे हुए है। हम सब मिलकर वाजपेयी के सपने को पूरा करेंगे। कार्यक्रम को विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान है। जमशेदपुर के जागरूक युवा वर्ग रक्तदान के मामले में देश में अपना एक अलग स्थान रखते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, राजेश शुक्ल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, महानगर भाजपा के अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व कोल्हान आयुक्त सह भाजपा नेता विजय सिंह, पूर्व डीआईजी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह सहित अन्य ने भी संबोधित किया और अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *