मुखिया समर्थक को देर रात तलवार से मार कर किया घायल : सुबह बदला लेने के लिये फिर हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस जुटी जांच में
मिरर मीडिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण मे धनबाद जिले में मतदान जारी है। और चुनाव को लेकर बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह पंचायत में एक खुनी झड़प की खबर सामने आई है। दरअसल बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अनिता देवी के समर्थक सुभाष यादव को पंचायत के मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह तथा उसके भाई तथा अन्य समर्थकों द्वारा जमकर मारपीट किया गया। मारपीट में अनिता देवी के समर्थक सुभाष यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों कि माने तो तलवार से हमला कर मुखिया समर्थक को गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, घायल सुभाष यादव को थाने लेकर आई उसके बाद इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया। वही गुरुवार सुबह सुबह अनिता देवी के समर्थकों द्वारा मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह को मार कर घायल कर दिया गया। पंचायत में खूनी झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
इधर घायल सुभाष यादव ने मारपीट का आरोप मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह, उसके भाई सचिन सिंह सहित अन्य लोगो पर लगाया है। जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर गश्ती क्षेत्र में कर रही है।