बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर : फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : पैसे की धोखाधड़ी के मामले में आज बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ फ़िल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करवाया गया था।

दरअसल इन बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर पर पैसे लेने के बाद म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। रांची के रहने वाले फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह से फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए लेने के बाद काम नहीं कर पैसे वापस नहीं किये जाने का आरोप है।

बता दें कि इसी मामले में कुछ दिन पहले एक्ट्रेस को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश था, लेकिन एक्ट्रेस कोर्ट में पेश नहीं हुई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

वहीं फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल आज रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर किया है। अजय कुमार सिंह ने केस करने के बाद निचली अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके बाद वह हाई कोर्ट पहुंची थी।

हाई कोर्ट से झटका मिलने के बाद अमीषा पटेल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। जिसके बाद आज उन्होंने सरेंडर किया। जहां उन्हें अग्रिम जमानत दे दी गई। हालांकि उन्हें फिर 21 जून को अदालत के समक्ष हाजिर होना पड़ेगा।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *