जमशेदपुर में हाड़ कंपाने वाली ठंड: 10 डिग्री तक गिरा पारा, अगले 7 दिन रहें सावधान

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: लौहनगरी में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे रातों में ठिठुरन काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।

अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत
​मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जमशेदपुर में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में औसत न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें
​कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी ठंड के बीच लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है, क्योंकि तापमान में गिरावट से सांस और जोड़ों के दर्द की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

Share This Article