जमशेदपुर : पारडीह सिटी इन होटल के करीब स्थित पहाड़ बस्ती में बोरिंग मोटर एक महीने से खराब पड़ा हुआ है। बस्तीवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है। पानी की किल्लत से लोगों में रोष है, जिसे लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लगभग सौ परिवारों के बीच पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पहाड़ बस्ती में दिहाड़ी मजदूर रहते हैं। इनमें कई लोगों ने मानगो नगर निगम का कार्यालय तक नहीं देखा है, रोज कमाने खाने वाले लोगों को पानी की तलाश में मजदूरी छोड़ना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया। विकास सिंह ने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।