मिरर मीडिया : अखंड भारत झारखंड की ओर से भारतीय संस्कृति रक्षा दिवस के तौर पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर मनाया गया।

इस कार्यक्रम के तहत अंग्रेजी कैथोलिक नया साल का बहिष्कार के साथ स्वाधीनता के लिए अपने जीवन की बलिदान देने वाले लोगों के आत्मा की शांति हेतु हवन यज्ञ आहुति की गई।

इस कार्यक्रम में अखंड भारत के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम में अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि हम सब अंग्रेजी नव वर्ष के पहले दिन का विरोध करते हैं, क्योंकि आज का दिन अंग्रेजी संक्रमण का प्रथम दिवस है। हमारी मांग है कि भारतीय संस्कृति युक्त शिक्षा और चिकित्सा पद्धति लाया जाए।