मधुपुर के विकास पर मंथन: नगर परिषद् उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने मंत्री हफीजुल हसन से की शिष्टाचार भेंट

KK Sagar
1 Min Read

मधुपुर। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार को झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस आत्मीय मुलाकात में मधुपुर शहर के सर्वांगीण विकास, जन-समस्याओं के त्वरित और स्थायी समाधान तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री हफीजुल हसन ने अपने अनुभव और दूरदर्शी सोच के आधार पर विकास कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने कहा कि मंत्री का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भरोसा जताया कि मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए वे मधुपुर को विकास, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....