ब्रेकिंग न्यूज़: रांची के कांटाटोली में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में

KK Sagar
1 Min Read

रांची: राजधानी रांची के कांटाटोली क्षेत्र में आज अहले सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की घटना कांटाटोली स्थित आलम गारमेंट्स एंड फुटवेयर में हुई, जहां अचानक आग की लपटें उठने लगीं।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसने देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।

आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि पूरा इलाका धुएं से भर गया है। हालांकि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग से हुए नुकसान का आंकलन बाद में किया जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....