डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, जो दीपोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन, भगवान धन्वन्तरि के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन उपासना करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है। आइए जानते हैं धनतेरस का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। इस प्रकार, धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-अर्चना करने का शुभ मुहूर्त संध्याकाल में 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है।
खरीदारी का शुभ समय
धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष खरीदारी का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, 31 अक्टूबर को भी चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त है|
पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।