झारखंड का बजट ऐतिहासिक, गरीबों और किसानों के लिए वरदान: अनुपमा सिंह

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

रांची: झारखंड सरकार द्वारा पेश किया गया वित्तीय बजट 2025-26 को लेकर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने इसे बेहतरीन और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि “हेमंत है तो हिम्मत है”, यह बजट झारखंड के गरीब, वंचितों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। सरकार ने सामाजिक सेक्टर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, किसानों की ऋण माफी, और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बजट में 4 लाख किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की गई है, जिससे राज्य के कृषकों को आर्थिक संबल मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मेडिकल, मास कम्युनिकेशन और बिजनेस कॉलेजों की स्थापना का निर्णय लिया है, जिससे झारखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

अनुपमा सिंह ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार ने वित्तीय घाटे को कम करने में सफलता हासिल की है और नीति आयोग के अनुसार, झारखंड व्यापार के क्षेत्र में देश में चौथे स्थान पर है। वित्तीय प्रबंधन के मामले में भी झारखंड मजबूती से आगे बढ़ रहा है, जो राज्य के विकास का संकेत है। उन्होंने इसे झारखंड के भविष्य के लिए एक सशक्त और दूरदर्शी बजट करार दिया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।