Dhanbad: गोलीकांड में घायल बुधन मंडल की अस्पताल में मौत, गुस्साए लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र में शनिवार की रात 10 बजे हुई गोलीबारी की घटना में घायल हुए कोयला व्यवसायी बुधन मंडल की आज रविवार को इलाज के दौरान दुर्गापुर मिशन अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने उन्हें उस समय गोली मारी थी जब वे खाना लेकर घर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल बुधन मंडल को पहले SNMMCH अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गईबुधन मंडल के परिजनों ने इस घटना के लिए पूर्व सांसद के भतीजे पर आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने बाइक पर आकर बुधन मंडल पर हमला किया था। गोली उनके सीने के नीचे लगी, जिससे उनके आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा, खासकर किडनी और लिवर गंभीर रूप से प्रभावित हुए।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात:

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने के लिए बल की तैनाती की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बुधन मंडल के पिता का कहना है कि उनका बेटा खाना लेकर घर लौट रहा था, तभी उसे गोली मार दी गई। वहीं, स्थानीय निवासियों ने इस घटना के पीछे कोयला तस्करी से जुड़े गिरोहों का हाथ होने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, झरिया थाना क्षेत्र के चांदमारी बस्ताकोला इलाके में कोयला चोरी और वर्चस्व को लेकर इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views