मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), नई दिल्ली द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम में बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह, राजगंज ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ष, विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
12वीं कक्षा के परिणाम में
- विज्ञान संकाय में सुधांशु रंजन राय ने 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अक्षय शर्मा ने 92.2% अंक के साथ दूसरा स्थान और अनुष्का मुंशी ने 91.3% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- कला संकाय में कुमार अनुराग ने 91.8% अंक के साथ पहले स्थान पर कब्जा किया, जबकि मोहम्मद साकिब मिराज ने 90.2% अंक के साथ दूसरा और अमित कुमार ने 83% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
- वाणिज्य संकाय में ऋषभ ठाकुर ने 85% अंक के साथ पहले स्थान पर जगह बनाई, जबकि निवेदिता पाल ने 75% अंक के साथ दूसरा और खुशी कुमारी ने 72% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10वीं कक्षा के परिणाम में
कक्षा 10वीं में भी विद्यालय का प्रदर्शन शानदार रहा। सोनाली कुमारी ने 94.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गर्व से रोशन किया। दूसरे स्थान पर सूरज कुमार महतो ने 94.6% अंक हासिल किए, जबकि तीसरे स्थान पर आरिफा परवीन और रितु कुमारी ने 93.6% अंक प्राप्त किए।विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया और स्कूल के अध्यक्ष अमर कुमार पाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी।
इसके साथ ही बोर्ड इंचार्ज रविंद्र महतो, संतोष कुमार सिन्हा और विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य जैसे बबीता रानी, मनोज ठाकुर, पुष्पा दुबे, सोमन जी, अर्चना कुमारी, जियाउल जी, शिवम भारद्वाज, पूजा करण, रजिया बानो, स्वाति साव और स्वाति सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।