Jamshedpur :शहर में चली गोली, 2 घायल, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क । जमशेदपुर : शहर में पुलिस की सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद आपराधिक घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। जमशेदपुर में एक बार फिर गोली चली है। सोनारी में बदमाशों ने मंगलवार को दिन-दहाड़े अभय गोप और सूर्य हेंब्रम को सीएच एरिया के पास गोली मार दी। घटना में दोनों को गोली लगी है और ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। दोनों को गोली मारने का आरोप आकाश सिंह उर्फ बाटला पर लगाया गया है। इसके बाद पुलिस ने बाटला को हथियार के साथ दबोच लिया है। अभी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों को भी जानने का प्रयास पुलिस कर रही है।

Share This Article