रिटायर्ड कर्मी के घर लाखों के गहने उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बिरसानगर में टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मी के घर हुई चोरी के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने रवि तंतुबाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के गहने भी बरामद किए गए है। उसने अपना अपराध भी कबूल किया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मजदूर है। बच्चे की पढ़ाई के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। जिस वजह से उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि 3 दिसंबर की रात बिरसानगर जोन-1 निवासी रिटायर्ड टिस्को कर्मी संजय सिंह के घर पर लाखों के गहने की चोरी की हुई थी। जिसे लेकर संजय सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि को गिरफ्तार किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *