अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे एनएसयूआई, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़े जाएंगे अभ्यर्थी

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम एनएसयूआई के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्वी सिंहभूम एनएसयूआई के सचिन कुमार सिंह ने बताया कि अब वह अग्निपथ योजना के विरोध में उतर गए हैं जहां अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करने का दायित्व कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सौंपी है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारत में अग्निपथ के द्वारा देश के सुरक्षा का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। विगत दो वर्षों में 50 लाख अभ्यर्थियों ने 2019 से 22 में सैनिक नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। जिसमें डेढ़ लाख नौजवानों का चयन प्रक्रिया में जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया। उसे पूरी तरह से रोक दिया गया। इसमें से 46 नौजवानों ने आत्महत्या कर ली थी। इस विषय को लेकर उन अभ्यर्थियों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी से मिलकर अपनी बातों को रखा था। वे सभी कैंपेन चलाकर अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे अभ्यर्थियों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जोड़ेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *