डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप अगले कुछ दिनों में झारखंड, पश्चिम बंगाल या बिहार की रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकासात्मक कार्यो के चलते रेल प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण 12 अप्रैल के बीच 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
इन ट्रेनों पर गिरेगी ‘रद्द’ की गाज
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार मेमू ट्रेनें अपने निर्धारित दिनों में पटरी पर नहीं उतरेंगी।
आद्रा – मेदिनीपुर – आद्रा (68090/68089): 07, 10 और 12 अप्रैल को रद्द।
भोजूडीह – चन्द्रपुरा – भोजूडीह (68079/68080): 07, 10 और 12 अप्रैल को रद्द।
आद्रा – आसनसोल – आद्रा (68061/68062): 06, 09 और 12 अप्रैल को रद्द।
आद्रा – भागा – आद्रा (68077/68078): केवल 12 अप्रैल को रद्द रहेगी।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का रूट बदला
ब्लॉक का असर केवल ट्रेनों की रवानगी पर ही नहीं, बल्कि उनके रूट पर भी पड़ा है। ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
बदलाव की तारीखें: 08 और 11 अप्रैल।
नया रूट: यह ट्रेन टाटानगर से खुलने के बाद चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होते हुए हटिया तक जाएगी।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
रेलवे के इस फैसले से बंगाल और झारखंड के हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि:
असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले NTES या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की सटीक स्थिति जरूर चेक कर लें।

