मिरर मीडिया : कोल इंडिया के नए चेयरमैन के रूप में सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद के नाम की अनुशंसा की गई है। विदित हो कि वर्तमान चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का कार्यकाल 30 जून 2023 को समाप्त हो रहा है।
बता दें कि इस पद के लिए लोक उधम चयन बोर्ड ने 03 मई को इंटरव्यू के लिए सात अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था जिसके बाद इनके नाम की अनुशंसा की गई।
गौरतलब है कि पीएम प्रसाद धनबाद बीसीसीएल के सीएमडी भी रह चुके है। और उन्होंने कोरोना काल में भी ना सिर्फ कोल उत्पादन डिस्पैच बढ़ाया बल्कि दो इकाई के प्रभारी सीएमडी रहते दोहरी जिम्मेवारी निभाते हुए धनबाद में एक कीर्तिमान स्थापित किया।

