परसुडीह में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के जयन्ती दिवस उपलक्ष्य पर तस्वीर पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित एवं उनके विचारधारा से चलने का संकल्प लिए। कार्यक्रम में मंडल कार्यकर्ताओं ने विगत पंचायत चुनाव में भाजपा नेता सह प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित एवं आभार प्रकट किए जिन्होंने इसबार के चुनाव में कार्यकर्ताओं को सामने से सहायता कर जनप्रतिनिधियों के रूप गाँव की सरकार में सेवा करने का मौका दिए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत अम्बष्ठ, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती, देवेंद्र कुमार सिंह, रमेश उपाध्याय, रविंदर सिंह, मनोज विश्वकर्मा, सिमा मुंडा, धीरज सिन्हा, जसमीन गुड़िया, शुक्ला हलदर, रिपन दास, मनोज गुप्ता, गोवर्धन बेहरा, शांति सिंह, धर्मेंद्र साव, शुभो आचार्य, रूपक सरकार, दीपायन चक्रबर्ती, अजित गुप्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *