बैजनाथ राम की जीत से पांकी में जश्न का माहौल, झामुमो कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

KK Sagar
2 Min Read

कार्यकर्ताओं ने कहा- राज्यसभा में पलामू प्रमंडल को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, संगठन में बढ़ा उत्साह

राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम के निर्वाचित होने पर पलामू जिले के पांकी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। प्रखंड अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और नवनिर्वाचित सांसद को जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश पांडेय ने कहा कि बैजनाथ राम के राज्यसभा पहुंचने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि झामुमो ऐसी पार्टी है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर मिलता है। अनुसूचित जाति समाज से आने वाले एक कर्मठ नेता को राज्यसभा भेजा जाना पार्टी की समावेशी सोच का परिचायक है।

उन्होंने हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पलामू प्रमंडल के प्रतिनिधि को राज्यसभा में स्थान मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इससे क्षेत्र की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठेगी।

झामुमो प्रखंड सचिव सुनील यादव ने कहा कि बैजनाथ राम की जीत ऐतिहासिक है और इससे पलामू प्रमंडल के विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं कार्यकर्ता सुनील ठाकुर ने कहा कि पहली बार क्षेत्र के प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजे जाने से लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पांकी की नई कमेटी संगठन को और मजबूत करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैजनाथ राम के सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश पांडेय, सचिव सुनील यादव, उपाध्यक्ष सुबोध सिंह, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गिरी, उपाध्यक्ष संजय यादव, सदस्य प्रसाद यादव, आदित्य कुमार यादव, रविंद्र यादव, सुनील ठाकुर, नरेश यादव, लवकुश कुमार, मिथुन कुमार समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....