गुड़ाबांदा स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कैम्प में शामिल हुए 139 लोग, 100 को उपलब्ध कराया गया प्रमाण पत्र

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर आज गुड़ाबांदा स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगजनों के लिए कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में कुल 139 लोग शामिल हुए, जिसमें जांच के 100 योग्य दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया तथा आज 40 लोगों का पंजीकरण UDID पोर्टल पर की गई। कैम्प में शामिल दिव्यांगजनों में से 26 मानसिक रोग, 13 ईएनटी, 19 नेत्र समस्या, तथा 42 को आर्थों से संबंधित जांच के बाद दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए योग्य पाया गया। 28 अप्रैल को मुसाबनी स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिला उपायुक्त विजया जाधव द्वारा शेष बचे तीन दिनों में आयोजित होने वाले कैम्प मुसाबनी, डुमरिया व नगर निकाय क्षेत्र के दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भाग लेते हुए इस अभियान को सफल बनाए। उन्होने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व नगर निकाय के पदाधिकारी को पीडीएस डीलर, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका तथा पंचायत संचिव आदि के माध्यम से ग्राम स्तर पर लोगों में जनजागरूकता लाने तथा कैम्प में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में आने वाले दिव्यांगजन को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ, आधार कार्ड, राशन कार्ड की 2-2 छाया प्रति लेकर आने की अपील की गई है।

आगामी 28-30 अप्रैल तक आयोजित किये जाने वाले कैम्प की सूची

  1. 28.04. 2022- मुसाबनी स्वास्थ्य केन्द्र
  2. 29.04. 2022- डुमरिया स्वास्थ्य केन्द्र
  3. 30.04. 2022- जेएनएसी, मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद में अवस्थित स्वास्थ्य केन्द्र

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *