आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी के घर चैनपुर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

KK Sagar
1 Min Read

चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर हुसैनी मोहल्ला में शनिवार दोपहर 4 बजे पुलिस अवर निरीक्षक बाबूलाल दूबे ने आर्म्स एक्ट के अभियुक्त के घर आत्मसमर्पण को लेकर इश्तेहार चिपकाया। थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि कांड संख्या 204/2025 मामले में न्यायालय से मिले आदेश के बाद आरोपी शाहपुर हुसैनी मोहल्ला के इस्लाम कुरैशी के पुत्र एकराम कुरैशी के घर पर इश्तेहार को चिपकाया गया।

पिछले वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के मामले में एकराम को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। वह गिरफ्तारी की डर से फरार चल रहा हैं। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों को स्पष्ट बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में एकराम आरोपी है और वह पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा है। इसके बाद घर पर फरारी का इश्तेहार चिपकाया गया। अपराधी जल्द आत्मसमर्पण करें, नहीं तो कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....