डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया:विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। वहीं BJP में शामिल होने के अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार दिल्ली पहुंच चुके हैं।
दिल्ली पहुंचते ही अटकलों पर चंपई सोरेन ने तोड़ी चुप्पी
वहीं , दिल्ली पहुंचते ही अटकलों पर चंपई सोरेन ने चुप्पी तोड़ी। चंपई सोरेन ने कहा कि मेरी किसी से कोई मुलाकात नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जब हमारा यहां कोई कार्यक्रम ही नहीं बना तो मैं किसी नेता से क्यों मुलाकात करूंगा।
वहीं, जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप झामुमो में बने रहेंगे या छोड़ देंगे? तो इसपर चंपई सोरेन ने कहा कि अभी हम जहां पर हैं, वहीं पर रहेंगे। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने एक्स हैंडल से झामुमो हटा दिया है।
चंपई सोरेन ने एक्स हैंडल से हटाया पार्टी का नाम
हालांकि, चंपई सोरेन ने अपने एक्स हैंडल से झामुमो हटा दिया है। इसके बाद से अब अटकलें और तेज हो गई हैं। झारखंड में सियासी हलचल बढ़ गई है। उनके एक्स हैंडल पर सिर्फ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री लिखा है। अगर चंपई सोरेन झामुमो से हटकर बीजेपी में जाते हैं तो यह हेमंत सोरेन के लिए बड़ा झटका होगा। चंपई सोरेन की 14 सीटों पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। बीजेपी को इसका जबरदस्त फायदा होगा। आदिवासी वोट बैंक में सीधे सेंधमारी हो जाएगी।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।