मिरर मीडिया : 15 नवंबर को झारखंड दौरे के लिए PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है यानी अब प्रधानमंत्री अपने तय कार्यक्रम से पहले आज रात आठ बजे रांची पहुँच रहें हैं। जहाँ प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है।
प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट से राजभवन तक रोड शो होगा जिसके लिए बीजेपी ने ख़ास तैयारियां की है। रात्रि विश्राम के बाद प्रधानमंत्री 15 नवंबर की सुबह रांची में बिरसा मुंडा संग्रहालय जाएंगे। यहाँ PM 15 मिनट तक रुकेंगे। इसके बाद खूंटी में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इधर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गए हैं।एसपीजी स्वयं सुरक्षा के इंतजाम कर रही है। रांची और खूंटी हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनज़र रांची को 5 जोन में बांटा गया है। PM की सुरक्षा में 10 आईपीएस अधिकारीयों को लगाया गया है। जबकि बड़ी संख्या में DSP को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए अलग से तैनात किये गए हैं। इसके साथ ही पारस और रिम्स अस्पताल में इमरजेंसी की व्यवस्था की गई है।