देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है, जबकि दक्षिणी राज्यों में बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 15 और 16 जनवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश लाएगा।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकांश क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 15 जनवरी को सुबह घना कोहरा छाने के बाद दिनभर बादल रह सकते हैं और शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश का अनुमान
15-19 जनवरी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना।
15-16 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश, वहीं मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
पंजाब और हरियाणा: 15 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना।
घने कोहरे का कहर
👉 पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 15-16 जनवरी को घना से बहुत घना कोहरा।
👉 उत्तर प्रदेश: 15 जनवरी तक घना कोहरा।
👉 उत्तराखंड और बिहार: 17 और 16 जनवरी तक घने कोहरे की चेतावनी।
👉 राजस्थान: पश्चिमी हिस्सों में 15-16 जनवरी और पूर्वी हिस्सों में 16-18 जनवरी तक कोहरा।
दक्षिण भारत में बारिश
दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश जारी।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश की संभावना।
शीतलहर की स्थिति
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर जारी रहेगी।
IMD की सलाह
घने कोहरे और ठंड को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें। वाहन चलाते समय कोहरे में सतर्क रहें और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें।