दीपावली को लेकर यातायात व्यवस्था में हुए बदलाव, दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक बस को छोड़कर भारी वाहनों पर रहेगी रोक

Anupam Kumar
1 Min Read

जमशेदपुर। धनतेरस और दिपावली को लेकर जिला प्रशासन ने आमलोगों को सड़कों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो उसे लेकर दिशा–निर्देश जारी किया है। उपायुक्त ,एसएसपी और डीएसपी(यातायात) के हस्ताक्षरयुक्त एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें यातायात व्यवस्था की जानकारी दी गई है। जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगा 2 नवबंर को अपरांहन तीन बजे से रात के ग्यारह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा। तीन नवंबर दोपहर तीन बजे से रात के ग्यारह बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा। 4 नवबंर को प्रांत 6 बजे से लेकर 5 नवबंर के प्रात 6 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णत वर्जित रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *