“अटल मोहल्ला क्लीनिक” का नाम बदलना झारखंड की आत्मा का अपमान : भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद, 25 जुलाई — झारखंड सरकार द्वारा “अटल मोहल्ला क्लीनिक” का नाम बदलने के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धनबाद में जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध मार्च कंबाइंड बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक तक निकाला गया, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

मार्च में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे झारखंड निर्माता और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का अपमान बताया और सरकार के इस निर्णय को राजनीतिक संकीर्णता और जनभावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता करार दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं — और विचारों को कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि “अटल मोहल्ला क्लीनिक” नाम को अविलंब बहाल किया जाए।

प्रदर्शन में भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष वीरू हंसदा, जिलामंत्री नरेन्द्र त्रिवेदी, मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, जिलामंत्री रीता प्रसाद, धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, बरटांड मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, मनईटांड मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, बैंकमोड़ मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी, संजय नंद गोस्वामी, मौसम सिंह, निर्मल प्रधान, मुकेश पाण्डेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....