मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का बयान, कहा राज्य में शांति बहाल करना अत्यंत जरुरी

Anupam Kumar
2 Min Read

मणिपुर : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जातीय संघर्ष से जूझ रहे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति की बहाली अत्यंत महत्वपूर्ण है।
साथ ही उन्होंने लोगों से तीन मई से पूर्वोतर राज्य में हुई जातीय हिंसा की वजह से बर्बाद हुए समय की भरपाई के लिए दोगुनी ताकत से मेहनत करने का आह्वान किया।
मालूम हो कि सद्भावना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के कल्याण और एकता के लिए सकारात्मक सुझाव और सलाह मांगी। उन्होंने कहा कि शांति और सामान्य स्थिति की बहाली सर्वोपरि है। सभी को ऐसी टिप्पणी करने और चर्चा में शामिल होने से बचना चाहिए, जो दूसरे समुदाय के लिए परेशान करने वाली हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने शांति बहाली पर जोर देते हुए कहा कि विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन लोगों को अपने स्वार्थों को एक तरफ रखकर सामान्य हितों पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि लोगों को दोगुनी मेहनत करनी चाहिए ताकि विकास की गति लौट आए और राज्य एक बार फिर एकता और प्रगति की ओर बढ़ सके, जिस ओर वह पिछले छह वर्षों से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच उन्होंने पूर्वोतर राज्य में केंद्रीय नेताओं के समर्थन, मार्गदर्शन और निगरानी के लिए भी उनकी सराहना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *