Homeरांचीगुरुनानक देव जी की 553वी जयंती पर आयोजित प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में...

गुरुनानक देव जी की 553वी जयंती पर आयोजित प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मिरर मीडिया : गुरुनानक देव जी की 553वी जयंती पर आयोजित प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक और पवित्र दिन है। आज के इस पवित्र दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। मुझे भी आज इस परिसर में गुरुग्रंथ साहिब के स्थापना स्थल पर मत्था टेकने का मौका मिला है। वैसे तो इस अवसर पर मैं यहां कई बार आ चुका हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक संकट कोरोन संक्रमण काल तथा अन्य विकट परिस्थितियों में सिख समुदाय गरीब-जरूरतमंद लोगों के बीच मजबूती के साथ खड़ी रही है। इनका सहयोग लोगों को हमेशा मिलता है। राज्य सरकार सिख समुदाय के साथ सदैव खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करता हूं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को 553वें प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरुनानक स्कूल से कडरू रोड को जोड़ने वाली पी.सी.सी.पथ का उद्घाटन किया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular

error: Content is protected !!