रामगढ़। हेमन्त सोरेन सोमवार को रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वहां आयोजित एक पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में सहभागिता की, जहां उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।


परंपरागत तरीके से हुआ अभिनंदन
मुख्यमंत्री के नेमरा आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्यमंत्री के सम्मान में रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

