संप्रेक्षण व बाल गृह में मनाया गया बच्चों का जन्म दिवस

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : जिला प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर वीमेंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में तथा प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संप्रेक्षण गृह व बाल गृह में बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। संप्रेक्षण गृह व बाल गृह में आवासित बच्चों जिनका जन्मदिन माह मार्च में होता है, उनका जन्मदिन मनाया गया। दो बच्चों का जन्मदिन माह मार्च में था। दोनों बच्चों के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा केक काटकर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जमशेदपुर वीमेंस क्लब के द्वारा बच्चों को स्टोरी बुक, ड्राइंग बुक, बिस्कुट, चॉकलेट इत्यादि भेंट किया गया। इनके द्वारा बच्चों को आज विशेष भोजन की भी व्यवस्था की गई। बच्चे काफी प्रसन्न थे, जन्म दिवस मनाने से बच्चे काफी प्रसन्न व उत्साहित रहे।
इसके अलावा संप्रेक्षण गृह व बाल गृह के बच्चों को वैक्सीनेशन की भी व्यवस्था की गई।

मौके पर किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान दंडाधिकारी पवन कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी डॉ चंचल कुमारी, जमशेदपुर वीमेंस क्लब के अध्यक्ष रीना अनिल वेदागिरी, ट्रेजरर एडवोकेट कंचन मिश्रा व सदस्य ममता अग्रवाल, रश्मि राज, विनीता गुप्ता सहित किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य वर्णाली चक्रवर्ती, सीमा झा, बाल संरक्षण इकाई के एलपीओ सुनील प्रसाद, संप्रेक्षण गृह व बाल गृह के गृहपति कुणाल किशोर ओझा, पीओ, शिक्षक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *