मिरर मीडिया : सीयूइटी पीजी परीक्षा में चिरागोरा सर्वोदय नगर निवासी शची सिन्हा ने जूलॉजी विषय में 288 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शची ने सीयूइटी पीजी परीक्षा में आल इंडिया टॉपर बनकर झारखंड को गौरवांवित किया है। शची उमेश सिन्हा और रत्ना सिन्हा की पुत्री व धनबाद के प्रसिद्ध अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद की पोती हैं।
शची फिलहाल सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे, में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी विषय में अध्ययनरत हैं जहाँ उन्होंने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट (GAT-B) में 89 स्थान प्राप्त कर प्रवेश लिया था।

शची बचपन से मेधावी और मेहनती छात्रा रहीं हैं जो अपने मामा डॉक्टर रत्नेश कुमार को प्रेरणास्रोत मानती है। व अपने सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और बीएचयू के प्रोफेसर को दिया है। शची ने स्कूल की पढ़ाई माउंट कारमेल धनबाद से की है जहां बोर्ड परीक्षा में वो सेकंड टोपर रहीं। बारहवीं की पढ़ाई उन्होंने डीपीएस बोकारो से किया है। उसने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में जूलॉजी बीएससी (होनर्स) विषय में प्रवेश लिया था और इस साल स्नातक की डिग्री हासिल की है। वो लक्ष्य के प्रति लगे रहने के जज्बे और कठिन परिश्रम को सर्वोत्तम गुण मानती हैं।