श्रद्धा भाव के साथ हुई चित्रगुप्त व गोधन पूजा, मनी भाई दूज

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : शनिवार को जिले भर में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ की। शहर के चित्रांश परिवार कदमा समिति द्वारा कुंडली रोड स्थित चित्रांश भवन कदमा में धूमधाम से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया जहां भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के समक्ष कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात रखकर पूजा की। इसके बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया।

पूजा में 200 से ज्यादा चित्रांश बंधुगण उपस्थित रहे। चितरंजन कुमार वर्मा, अतुल चंद्रा, एस.बी.पी. श्रीवास्तव,संजीत सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, ग्रीश सहाय, हंसराज वर्मा, अमन वर्मा, रंजीत सिन्हा, शिव दर्शण सिन्हा, सुधीर सिन्हा, राकेश कुमार, मनोज कुमार, अंकुर आदि ने अनुष्ठान को सफल बनाने में सहयोग किया। इसके अलावा समाज के कई परिवारों ने अपने-अपने घरों में चित्रगुप्त भगवान की तस्वीर के समक्ष श्रद्धा से पूजा-अर्चना की।

उधर गोधन व भैया दूज भी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाई की सुख-समृद्धि व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। विभिन्न क्षेत्रों में भाई की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि के लिए बहनों ने भैया दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया। बहनों ने अपने-अपने भाइयों को तिलक लगाकर तथा मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *