CISCE और ISC बोर्ड के परिणाम घोषित : लड़कियों ने लहराया परचम : 12 वीं में 98% तो 10 वीं में 99% पास

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : CBSE बोर्ड के परिणाम के बाद अब इस साल ICSE बोर्ड यानी कक्षा 10वीं और ISC Board के परिणाम घोषित कर दिए हैं आपको बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का ही रिजल्ट ज्यादा बेहतर रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार कक्षा 12वीं यानी ISC Board में लड़कियों का रिजल्ट 98.01% रहा है। वहीं, 95.95% लड़के पास हुए हैं। इसी तरह कक्षा 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.21% पाया गया है। वहीं, इस बार 98.71% लड़के पास हुए हैं।

गौरतलब है कि 2.5 लाख से अधिक छात्र CISCE ICSE, ISC 2023 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। 13 फरवरी से CISCE ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी और 31 मार्च को संपन्न हुई। ICSE या कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की गईं।
परिणाम देखने के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org पर अपना रिजल्ट (ICSE ISC Result 2023) चेक कर सकते हैं। रिजल्ट (CISCE ICSE ISC Result) यूआईडी और इंडेक्स नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं।

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://cisceresults.trafficmanager.net/ पर क्लिक करके भी CISCE ICSE ISC Result 2023 देख सकते हैं। साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना रिजल्ट (ICSE ISC Result 2023) चेक कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *