विशेष कैंप का आयोजन कर बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों को दिया जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

mirrormedia
3 Min Read

बेलगड़िया टाउनशिप के नागरिकों को एक-एक योजना चुनकर उसका लाभ दे – डीडीसी

विशेष कैंप लगाने से पूर्व सभी विभागों को सर्वे करने का निर्देश

मिरर मीडिया : बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आगामी 14 अप्रैल को बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों को सरकारी योजना का लाभ देने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर आज झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार के सचिव सह उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में सभी विभागों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह एक शुरुआत है। सबको मिलकर नए तरीके से काम करना है। बेलगड़िया टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों के लिए एक-एक योजना चुनकर उसका लाभ देना है। सभी विभाग इसमें लगन के साथ हिस्सा लें। इसके साथ-साथ वहां के नागरिकों का कौशल विकास भी करना है। बेलगड़िया में कैंप लगने से पूर्व सभी विभाग वहां सर्वे करें और जमीनी हकीकत से रूबरू हो जाए। लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। सभी विभाग विशेष कैंप में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर उसे सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि बेलगड़िया के नागरिकों के आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने के लिए विशेष कैंप आयोजित करें। इससे उनका बैंक खाता खुलवाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, पेंशन योजना से जोड़ने और राशन कार्ड बनाने में आसानी होगी।

बैठक के दौरान उन्होंने वहां के विद्यालय की स्थिति, बच्चों के बीच पोशाक, किताब, छात्रवृत्ति इत्यादि पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करे। शिक्षकों को जागरुक करे। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, निदेशक एनईपी इंदु रानी, डीपीओ महेश भगत, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, डीएसडब्ल्यूओ स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा अधीक्षक इंग्रभूषण सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, डीआईओ सुनीता तुलसियान, सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, एलडीएम नकुल कुमार साहू, डीडीएम नाबार्ड, जिला परिषद, पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य, गव्य विकास, सहकारिता सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *