HomeJharkhand Newsदेवघर के सिविल सर्जन को 70,000 रुपये घूस लेते ACB ने रंगे...

देवघर के सिविल सर्जन को 70,000 रुपये घूस लेते ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार : नर्सिंग होम के नवीनीकरण के लिए मांगे थे डेढ़ लाख रूपये

झारखंड के देवघर जिले में एक सिविल सर्जन को ACB ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि परिवादी मो. महफुज आलम ने आरोप लगाया है कि डॉ. रंजन सिन्हा, सिविल सर्जन, देवघर ने उनसे अस्पताल के नवीनीकरण के लिए 1,00,000 रुपये की घूस की मांग की थी। परिवादी ने यह जानकारी एक लिखित आवेदन के माध्यम से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ACB को दी थी।

नर्सिंग होम का नवीनीकरण के लिए मांगी थी घूस

परिवादी मो. महफुज आलम, जो कि 34 वर्ष के हैं और पश्चिम बर्द्धमान, पश्चिम बंगाल के निवासी हैं, ने 2020 में कॉलेज रोड, मधुपुर में “बंगाल नर्सिंग होम” नाम से एक 10 बेड का अस्पताल स्थापित किया था। इस अस्पताल का प्रोविजनल प्रमाण पत्र 09.06.2024 तक मान्य था, और इसका नवीनीकरण कराने के लिए आवेदक ने 03.07.2024 को सिविल सर्जन कार्यालय, देवघर में आवेदन दिया।

गिरफ्तार सिविल सर्जन
गिरफ्तार सिविल सर्जन

हालांकि, गॉल ब्लाडर के ऑपरेशन के कारण आवेदक ने 24 दिन की देरी से आवेदन किया। जब कई दिनों तक आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने डॉ. रंजन सिन्हा से मिलने का निर्णय लिया।

एक लाख से घूस की रकम में बढ़ोतरी कर मांगी डेढ़ लाख रूपये

डॉ. रंजन सिन्हा ने आवेदक को बताया कि नवीनीकरण के लिए उन्हें 1,00,000 रुपये की राशि देनी होगी। जब महफुज आलम ने घूस देने से इनकार किया, तो सिविल सर्जन ने तीन-चार बार में यह राशि देने का आश्वासन दिया। बाद में मामले के सत्यापन के दौरान पता चला कि डॉ. सिन्हा ने घूस की रकम को बढ़ाकर 1,50,000 रुपये कर दिया।

ACB ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आवेदक के लिखित आवेदन और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर थाना कांड संख्या 04/24, दिनांक 15.10.2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। 16 अक्टूबर को डॉ. रंजन सिन्हा को 70,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल गिरफ्तारी के बाद ACB  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular