जमशेदपुर : महापर्व छठ नजदीक है जिसको लेकर छठ घाटों की साफ सफाई का काम शुरू किया जा चुका है। आज से सफाई कर्मियों को छठ घाट के साफ सफाई कार्यों का निर्धारण करते हुए विभिन्न छठ घाटों में भेजा गया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर छठ घाटों के साफ सफाई के लिए 13 छठ घाटों में 60 से ज्यादा सफाई कर्मियों को लगाया गया हैं।

कार्यपालक पदाधिकारी ने छठ घाटों के साफ-सफाई के कार्यों प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया सफाई कर्मियों, श्रमिकों द्वारा छठ घाटों में झाड़ी की कटाई कराए जा रहे हैं व घाट के आसपास प्लास्टिक या अन्य कूड़े कचरे को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों को आवंटित किए गए छठ घाटों की साफ-सफाई कार्यों का देख रेख करने का निर्देश दिया है।