जमशेदपुर : शब-ए-बरात और होली को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया दोनों त्योहारों को ध्यान में रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है।

कचरा उठाव, साफ सफाई , नाली सफाई कार्य का निरीक्षण कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के द्वारा किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने साफ-सफाई कार्यों को नियमित रूप से नगर निगम क्षेत्र में करने का निर्देश दिया।