झमाझम बरसेंगे आज भी बादल, झारखंड, यूपी-बिहार से लेकर हिमाचल तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

Reena Sharma
2 Min Read

कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश होने की बहुत संभावना है। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

 मौसम विभाग ने आज भी बिहार के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। आरा, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, बोधगया, बक्सर, छपरा, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, हाजीपुर, कटिहार, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, नालंदा और पटना में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
यूपी-बिहार-झारखंड और ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इनमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

कई अन्य राज्यों में भी आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बने डिप्रेशन के असर से अगले 2 दिनों में गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पंजाब में भी आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Share This Article