मिरर मीडिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 फ़रवरी को अपना 51 वां स्थापना दिवस मना रहा है। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में इसके लिए 200 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े पंडाल में लगभग 5000 कुर्सीयों की व्यवस्था का आयोजन किया गया है।
पूरे धनबाद में पार्टी का बैनर लगाया गया है। वहीं सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन एवं अध्यक्ष शिबू सोरेन हवाई मार्ग से आज दोपहर डेढ़ बजे धनबाद पहुंचेंगे। जबकि कार्यक्रम 2 बजे से शुरू किया जाएगा। और 4:30 बजे कार्यक्रम की समाप्ति होगी। इस बाबत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे।