सीएम हेमंत सोरेन ने दिल्ली के बस पड़ाव का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखने पर जताई आपत्ति : कहा यह अपमान नहीं है तो और क्या है?

KK Sagar
1 Min Read

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में स्थित एक बस पड़ाव का नाम महान आदिवासी नेता और भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने बस पड़ाव की एक तस्वीर साझा की और इसे आदिवासी समुदाय की प्रतिष्ठा और आस्था का अपमान बताया।

सीएम सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह है वह बस स्टॉप, वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है?” उन्होंने दिल्ली में आदिवासी समुदाय के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान के लिए उपयुक्त स्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने आगे पूछा, “क्या राजधानी दिल्ली में हमारे भगवान के सम्मान के लिए कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान के नाम पर नहीं रखा जा सकता था?”

सीएम ने इसे न केवल झारखंडियों बल्कि देश के सभी आदिवासियों और मूलवासियों का अपमान बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस कदम को तुरंत वापस लिया जाए और भगवान बिरसा मुंडा को उनके सम्मान और प्रतिष्ठा के अनुरूप एक उपयुक्त स्थान प्रदान किया जाए।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....